ताज़ा खबर
Other

मातोश्री के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा पाठ करेंगी MP नवनीत राणा

Share

मुंबई, 21 अप्रैल 2022 । देशभर में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर पर विवाद छिड़ा हुआ है। महाराष्ट्र में भी ये विवाद थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इसी बीच महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही है। नवनीत राणा शनिवार को उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी।

एक तरफ जहां राज ठाकरे ने राज्य सरकार को 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। राज ठाकरे ने ऐसा नहीं करने पर मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी ओर इस विवाद के बीच अब अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने राज ठाकरे का समर्थन करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील की है।


Share

Related posts

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा : अखिलेश

Girish Chandra

वजीरएक्स को ईडी की नोटिस

samacharprahari

ईडी मामले में सरकारी गवाह बनने की सचिन वाजे की याचिका खारिज

Prem Chand

पुलिस को ‘खुली छूट’ खराब कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार : अखिलेश यादव

samacharprahari

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव, BMC पर भी आया अपडेट

samacharprahari

…और 50 मीटर पहले ही खत्म हो गई जिंदगी की आखिरी रेस

samacharprahari