Samachar Prahari
Other

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Share

मुंबई, 21 अप्रैल 2022 । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ED ने गुरुवार को 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर की। यह मामला ​​​​​डॉन दाऊद इब्राहिम के परिवार से जमीन खरीदने से जुड़ा है। ईडी ने विशेष PMLA अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

ED के अधिकारी लोहे के बॉक्स में चार्जशीट की कॉपी लेकर अदालत पहुंचे। उन्होंने एक-एक करके मलिक के खिलाफ लगे आरोपों को बताया। मलिक को 23 फरवरी को ईडी ने गिरफ्तार किया था, फिलहाल वे मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं।

चार्जशीट में ईडी ने नवाब मलिक के अलावा सॉलिडस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, मलिक इंफ्रास्ट्रक्चर और दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों और संबंधित व्यक्तियों के नाम दाखिल किए हैं। इस मामले में यह पहली चार्जशीट है।

मलिक पर दाऊद इब्राहिम के सहयोगियों- हसीना पारकर, सलीम पटेल और सरदार खान के साथ मिलकर मुंबई के कुर्ला में मुनीरा प्लंबर की पैतृक संपत्ति को हड़पने के लिए एक आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में मलिक के खिलाफ जांच कर रही है।


Share

Related posts

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में  ‘आत्मनिर्भर’:  सिब्बल     

samacharprahari

महिला को परेशान करने के आरोप को लेकर मंत्री जयकुमार गोरे से विपक्षी दलों ने मांगा इस्तीफा

Prem Chand

पश्चिम रेलवे ने राजस्व में 5000 करोड़ का माइलस्टोन किया पार

Girish Chandra

Leave a Comment