Samachar Prahari
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा : अखिलेश

Share

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कॉर्पोरेट के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह पार्टी देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है।
अखिलेश ने लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। कॉर्पोरेट के इशारे पर काम कर रही भाजपा सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुई है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। इसने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है। सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर हमेशा चुप्पी साध लेती है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सवाल किया कि भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकवादी चरित्र को दर्शाता है। आखिर वह जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रही है।


Share

Related posts

खिलाड़ियों को आईपीएल के बजाय राष्ट्र को प्राथमिकता देनी चाहिए : कपिल

samacharprahari

देश में ताकतवर और कमजोर के लिए अलग-अलग कानून व्यवस्थाएं नहीं हो सकतीं

Amit Kumar

रिजर्व बैंक ने ICICI और कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाया जुर्माना

Prem Chand

Leave a Comment