Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

वजीरएक्स को ईडी की नोटिस

Share

2790 करोड़ के ट्रांजेक्शन में वजीरएक्स को ईडी की नोटिस
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फेमा कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स और उसके डायरेक्टर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ईडी ने 11 जून को 2,790.74 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी ट्रांजेक्शन के मामले में निश्चल शेट्टी और समीर म्हात्रे को नोटिस जारी किया है।
सरकारी एजेंसी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) 1999 के तहत मामले की जांच हो रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक अवैध चाइनीज ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन जरिए यह ट्रांजैक्शन किया गया है। यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। वजीरएक्स के यूजर्स ने पूल अकाउंट से 880 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी प्राप्त किए हैं। इसके अलावा, 1400 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी बिनेंस अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी ट्रांजैक्शन जांच के लिए ब्लॉकचेन पर उपलब्ध नहीं है।


Share

Related posts

‘मेक इन इंडिया’ के बीच फिर विदेशी उड़ान: नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल-मरीन

samacharprahari

सस्ती ब्याज दरें भी नहीं बढ़ा रहीं निवेश की रफ्तार, मांग की कमी से ‘प्राइवेट कापेक्स’ पर ब्रेक

samacharprahari

मालेगांव विस्फोट: सभी आरोपी तीन दिसंबर को अदालत में उपस्थित होंगे

samacharprahari

Leave a Comment