ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

डीजीजीआई ने फर्जी बिल रैकेट का किया पर्दाफाश

Share

मुंबई। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने फर्जी बिल आपूर्ति करनेवाले एक व्यक्ति को नागपुर से गिरफ्तार किया है। विभाग ने करीब 55 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का पता लगाया है। डीजीआई की नागपुर जोन की इकाई ने शुक्रवार को बताया कि लौह एवं स्टील सेक्टर के एक प्रमुख उत्पादनकर्ता और उसके आपूर्तिकर्ता (रैकेट) के परिसर में कई छापेमारी के बाद इसका पर्दाफाश हुआ है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के 11.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से यह रैकेट जुड़ा है। अधिकारी ने बताया कि आपूर्तिकर्ता से फर्जी बिल के आधार पर उत्पादनकर्ता फर्जी तरीके से आईटीसी हासिल कर रहा था। इस रैकेट की जांच जारी है और इस दौरान फर्जी लेनदेन का बड़ा खुलासा हो सकता है।


Share

Related posts

मोदी सरकार की आत्ममुग्धता से बिगड़े हालातः राजन

samacharprahari

लॉकडाउन में रेलवे ने पहुंचाया 15 मिलियन टन सामग्री

samacharprahari

ग्लोबल एआई बूम में ताइवान-कोरिया का $800 अरब का दबदबा, भारत सिर्फ मोबाइल पैकेजिंग तक सीमित

samacharprahari

मस्क ने ट्विटर सौदा ‘होल्ड पर’ रखा

Prem Chand

एमजी हेक्टर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में लॉन्च

Prem Chand

निरुमप बोले- कांग्रेस में आज 5 पावर सेंटर हैं, पार्टी दिशाहीन हो गई है

samacharprahari