Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

बिहार में फ्लोर टेस्ट के बीच सीबीआई की रेड

Share

आरजेडी के 5 नेताओं पर छापे, तेजस्वी के मॉल पर भी पहुंची टीम

पटना। एक तरफ जहां नीतीश सरकार विधानसभा में बहुमत साबित कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी नेताओं पर बिहार से लेकर गुरुग्राम तक सीबीआई की छापेमारी जारी है।

बता दें कि बिहार में बुधवार को बहुमत परीक्षण हो रहा है। इस बीच सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम में बिहार में आरजेडी के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय और पूर्व विधायक अबू दोजाना समेत पांच नेताओं पर छापेमारी की है, जबकि गुरुग्राम स्थित मॉल में भी सीबीआई की रेड पड़ी है।

मंगलवार को जब आरजेडी के विधायक दल की बैठक हुई, तो उसमें तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी और जगदानंद सिंह समेत सारे नेता मौजूद थे। इसी बैठक के बीच में पार्टी के नेताओं को ये जानकारी दी गई कि सीबीआई और ईडी की 200 अफसरों की जम्बो टीम पटना पहुंच चुकी है।


Share

Related posts

शेयर मार्केट से 113000000000000 निकालकर फुर्र हो गए विदेशी निवेशक

samacharprahari

प्रदेश के मठाधीश मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद करना बेकार: अखिलेश

Prem Chand

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari

Leave a Comment