Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरभारतराज्य

मिसाइल मिस फायरिंग केस में तीन अधिकारी बर्खास्त

Share

मार्च महीने में मिसाइल हुई थी मिस फायर, पाकिस्तान सीमा में जाकर गिरी, दोनों देशों में पैदा हुई थी तनाव की स्थिति

मुंबई। इस साल 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिस फायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने इन अधिकारियों की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

भारतीय वायु सेना के अनुसार, मिसाइल मिस फायर मामले में तीन अधिकारियों को( 23 अगस्त को) लापरवाही बरतने के मामले में बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। इनमें एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं।

बता दें कि भारत की ओर से एक ब्रह्मोस मिसाइल गलती से पाकिस्तान में जाकर गिरी थी। इस घटना से भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
करीब 6 महीने के बाद भारत सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है और उनकी सेवाओं को तत्काल रूप से समाप्त कर दिया है।


Share

Related posts

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari

क्रिकेटर युवराज सिंह गिरफ्तार, चहल के खिलाफ की थी जातिगत टिप्पणी

Prem Chand

सिंगापुर से बैंकॉक जाने की तैयारी में गोटबाया राजपक्षे

Girish Chandra

Leave a Comment