ताज़ा खबर
Other

मां-बाप ने 20 हजार में नवजात बच्ची को बेचा

Share

भुवनेश्वर, 20 नवंबर 2024। ओडिशा के रायगढ़ा और बोलनगीर जिलों में गरीबी के कारण दो बच्चों के बेचे जाने की घटना सामने आई है. इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. बच्चों को सकुशल बचाकर उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है. उपमुख्यमंत्री ने एक बच्चे की मां से भी मुलाकात की है. रायगढ़ा जिले में एक गरीब दंपति ने अपनी 9 दिन की बेटी को आंध्र प्रदेश के एक दंपति को 20 हजार रुपए में बेच दिया. एक अधिकारी ने बताया कि कुमुद गंटा और उनके पति राहुल धनबेड़ा चंदिली थाना क्षेत्र के नुआपाड़ा कॉलोनी के निवासी हैं. उनकी 3 साल की बेटी और एक नवजात जिला अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, राहुल धनबेड़ा एक ट्रक हेल्पर के रूप में काम करता है. उसकी मासिक आय 1500 रुपए है. उसने एक मध्यस्थ के जरिए अपने बेटी का सौदा किया था. 11 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम मान्यम जिले के पेडापेनकी गांव के दंपति को उनकी बच्ची बेची गई थी.

यह घटना तब प्रकाश में तब आई जब स्थानीय आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को कुमुद गंटा के घर पर उसकी बच्ची नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने चाइल्ड लाइन अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी. जिला बाल संरक्षण इकाई के सदस्य निराकार पाधी ने बताया कि बच्चे को स्टाम्प पेपर के जरिए बेचा गया था.


Share

Related posts

नेक्सस मॉल्स के साथ जियो-बीपी का करार

Girish Chandra

नौकरी बदलते ही होगी ग्रैच्युटी ट्रांसफर

Prem Chand

अंतर विद्यालय वाद विवाद स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

Prem Chand

Mizoram Lengpui Airport: मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

samacharprahari

दो साल में 16 करोड़ लोग गरीब, अमीरों की मोटी कमाई

samacharprahari

रेप के आरोप में बीजेपी विधायक पर केस

Prem Chand