ताज़ा खबर
Otherटेकबिज़नेसराज्य

रेल मंत्री ने रेलवे की मानसून की तैयारियों की समीक्षा की

Share

मुंबई। रेल मंत्री ने मानसून के दौरान भारी वर्षा से निपटने के लिए रेलवे की ओर से की गई तैयारियों की समीक्षा की। उपनगरीय प्रणाली पर मानसून की तैयारी की समीक्षा के दौरान उन्होंने रेलवे की तकनीकी और सिविल कार्यों में शुरू की गई पहल की दक्षता का अध्ययन करने के लिए आईआईटी मुंबई जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी करने को कहा है। रेल सेवाओं को निर्बाध रूप चलाने के लिए नवाचार का उपयोग बेहद जरूरी है। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
    बता दें कि कोविड महामारी के दौरान रेलवे ने मुंबई में उपनगरीय खंड पर विशेष रूप से संशोधित ईएमयू रेकों सहित 6 स्पेशल ट्रेनों के ज़रिये 3,60,000 घन मीटर/कचरा/मिट्टी की सफाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। सीवरेज और सबमर्सिबल पंपों सहित ट्रैक और डिपो पर उपलब्ध कराए गए पंपों की संख्या में 33 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। नालों के निर्माण हेतु नई माइक्रो टनलिंग पद्धति को अपनाया गया है।


Share

Related posts

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों का चार दिवसीय सम्मेलन सोमवार से

samacharprahari

100 करोड़ कमानेवाले लोगों की संख्या घटीः सरकार

samacharprahari

कैग ने वित्त मंत्रालय से ऑडिट का ब्योरा मांगा

samacharprahari

बीसीसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Amit Kumar

Deven Bharti: 1994 बैच के IPS अधिकारी देवेन भारती बने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर,

samacharprahari

यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव, यूथ ब्रिगेड पर सरकार का दारोमदार

samacharprahari