ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ईडी पर आरोपों से जुड़ा केस ट्रांसफर

Share

आर्थिक अपराध शाखा में डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं जांच

मुंबई। पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने शिवसेना नेता संजय राउत और बिल्डर अरविंद भोसले द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कुछ अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी है। ईओडब्ल्यू में डीसीपी रैंक का अधिकारी इन आरोपों की जांच कर रहा है। फिलहाल, इस केस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईडी के चार अधिकारियों और एक प्राइवेट व्यक्ति जितेंद्र नवलानी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए थे।

मंगलवार को ही बिल्डर व डेवलपर अरविंद भोसले ने भी मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से शिकायत की थी। उसने आरोप लगाया था कि जितेंद्र नवलानी ईडी अधिकारियों के लिए टिपर का काम करता है। नवलानी के जरिए ईडी के लिए उगाही की जाती है।

भोसले ने अपने पत्र में नवलानी की कई कंपनियों की डिटेल दी और आरोप लगाया कि साल 2015 से साल 2020 के बीच बैंकिंग चैनल्स से कथित तौर पर 59 करोड़ रुपये की रकम बतौर ‘कंसल्टेंसी फीस ‘ के नाम से ट्रांसफर की गई है। करीब 100 करोड़ रुपये की कैश में भी उगाही हुई है।


Share

Related posts

100 करोड़ की वसूली केस में देशमुख की मुसीबतें बढ़ीं

samacharprahari

परमबीर सिंह केंद्रीय एजेंसियों के दबाब में हो सकते हैं : कांग्रेस

samacharprahari

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप नहीं सकता: राहुल गांधी

samacharprahari

हमीरपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Prem Chand

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

samacharprahari

MP Election 2023: 10 हजार की डील…सवाल सुनते ही भागने लगे बीजेपी के केंद्रीय मंत्री

samacharprahari