ताज़ा खबर
OtherPolitics

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

Share

प्रहरी संवाददाता, नासिक। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द किये जाने के खिलाफ राज्य के मंत्री छगन भुजबल नीत संगठन ने गुरुवार को नासिक जिले में ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया। उच्चतम न्यायालय ने पंचायत और अन्य स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण बहाल करने की महाराष्ट्र सरकार की समीक्षा याचिका हाल ही में खारिज कर दी थी।
समता परिषद के जिला अध्यक्ष दिलीप खैरे और अन्य ने नासिक के द्वारका चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ओबीसी जनगणना पर रोक लगाने की भी मांग की, जिससे कानूनी लड़ाई में मदद मिल सके। खैरे ने कहा कि यह मामला पूरी तरह केन्द्र सरकार के हाथों में है और उसे ओबीसी समुदायों को न्याय दिलाना चाहिए। मुंबई-आग्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घोटी, मनमाड-इंदौर राजमार्ग पर मनमाड और जिले के कुछ अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ।


Share

Related posts

अमित ठाकरे पर दोहरी जिम्मेदारी से राज ठाकरे खुश 

Prem Chand

सीएम फडणवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास… पवार को वित्त मंत्रालय का जिम्मा

Prem Chand

महाराष्ट्र में ‘फेसलेस आरटीओ’ शुरू

Prem Chand

देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीन

samacharprahari

रेलवे ने पिछले साल कबाड़ की बिक्री से की रिकॉर्ड कमाई

samacharprahari

रूस की शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी गायब, नाटो देशों ने जारी किया अलर्ट

Amit Kumar