ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गिरफ्तार किया

Share

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार सुबह एसयूवी प्लॉटिंग और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के साथ एनआईए की एक टीम ने संयुक्त छापा मारा था।
एनआईए की कार्रवाई 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास 20 जिलेटिन की छड़ें और धमकी भरे नोट के साथ एसयूवी के सनसनीखेज मामले में की गई है। पुलिस ने 5 मार्च को ठाणे की खाड़ी से एसयूवी मालिक हिरेन का शव बरामद किया था। पिछले सप्ताह, एनआईए ने इस मामले में संतोष आत्माराम शेलार और आनंद पांडुरंग जाधव को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के बाद शर्मा के बारे में और जानकारी सामने आई।


Share

Related posts

चलती कार में मॉडल से गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

Prem Chand

बागी पायलट से पद छीना, पार्टी से कई मंत्री बर्खास्त

samacharprahari

जियो इम्पैक्ट: 4 साल में 40 करोड़ ग्राहक जुड़े

samacharprahari

सुल्तानपुर में 30 लाख की लूट

samacharprahari

बलूचिस्तान ने खुद को आजाद देश किया घोषित !, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

samacharprahari

पुलवामा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 3 गंभीर रूप से घायल

Prem Chand