ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव, BMC पर भी आया अपडेट

Share

जनवरी 2026 तक हो सकते हैं मुंबई मनपा के चुनाव

✍🏻 डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई | महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 2 दिसंबर को होने वाले 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा कर दी है। मतदान 2 दिसंबर को होगा और मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी। वहीं सूत्रों के अनुसार, बीएमसी (BMC) और अन्य महानगरपालिका चुनाव जनवरी 2026, मकर संक्रांति के बाद आयोजित किए जाएंगे। इन चुनावों का नोटिफिकेशन दिसंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने बताया कि इन चुनावों में कुल 6,859 सदस्य और 288 अध्यक्षों के लिए मतदान होगा। लगभग 1.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान 13,355 मतदान केंद्रों पर ईवीएम (EVM) के माध्यम से कराया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर, जांच 18 नवंबर और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 21 नवंबर तय की गई है। मतदान 31 अक्टूबर की मतदाता सूची के आधार पर होगा।

वहीं, सूत्रों के अनुसार, बीएमसी और अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव अगले वर्ष आयोजित होंगे। हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में राज ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की मांग की थी।


Share

Related posts

राहुल गांधी ने 30 लाख नौकरी समेत दी 5 गारंटी

Prem Chand

एयर इंडिया की घर वापसी!

samacharprahari

“वोट खरीदना लोकतंत्र का अपमान”; मंत्री की स्वीकारोक्ति ने मत चोरी पर लगाई मुहर: हर्षवर्धन सपकाल

samacharprahari

एनआईए ने पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को गिरफ्तार किया

samacharprahari

विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- भाजपा से दोस्ती करना ठीक होगा

samacharprahari

यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 2 लोगों की मौत

samacharprahari