ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

परमबीर और सचिन की मुलाकात से राजनीतिक तूफान

Share

पेशी के बाद बंद कमरे में पूर्व पुलिस आयुक्त और बर्खास्त पुलिस अधिकारी की बातचीत

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे के बीच एक घंटे की बातचीत का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक तूफान मंडरा गया है। बताया जा रहा है कि चांदीवाल कमेटी के सामने पेशी के बाद दोनों अधिकारियों के बीच बंद केबिन में लंबी चर्चा हुई, जिसे लेकर सवालों के घेरे में फंसी मुंबई पुलिस ने अब पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि चांदीवाल कमेटी राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के जिन आरोपों की जांच कर रही है।

मुंबई के रेस्टारेंट और बीयर बार से हर महीने 100 करोड़ रुपये वसूली मामले में चांदीवाल कमेटी वाझे से कई दौर की पूछताछ कर चुकी है। उसे सोमवार को भी जिरह के लिए बुलाया गया था। पूर्व कमिश्नर सिंह को भी कमेटी ने समन भेजकर बुलाया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई।

पुलिस अधिकारी वाझे फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसे आर्थर रोड जेल में रखा गया है। इस मुलाकात की खबर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई। मुंबई पुलिस अब वाझे को लानेवाले जेलकर्मियों की भी जांच करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि दोनों को किसकी इजाजत से केबिन में एक घंटे तक बातचीत का मौका दिया गया।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
परमबीर सिंह और सचिन वाझे की मुलाकात पर कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि चांदीवाल कमेटी की जांच के दौरान दोनों अधिकारियों की मुलाकात बेहद गंभीर मामला है। इस तरह की मुलाकात से जांच में रुकावट आ सकती है। दो आरोपी इस तरह कैसे मिल सकते हैं। इस मुलाकात के पीछे कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए।


Share

Related posts

ओबीसी राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर रास्ता रोको आंदोलन

samacharprahari

जनवरी में होगा यूपी चुनाव का ऐलान!

samacharprahari

चीन को जवाब देने के लिए ‘आत्मनिर्भर’ होने की जरूरत: शिवसेना

samacharprahari

रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 500 करोड़ रुपये

samacharprahari

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

samacharprahari

पत्नी की अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग

Prem Chand