Samachar Prahari
Other

पत्नी की अश्लील वीडियो बना दहेज की मांग

Share

गाजियाबाद, 23 नवंबर 2024। विजय नगर निवासी नवनिवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी देने और जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए विजय नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपने ननदोई पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।

विजय नगर थाना क्षेत्र निवासी युवती का निकाह शाहदरा निवासी युवक से जून में हुआ था। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी की पहली रात ही उनके पति ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उन्होंने विरोध किया तो पति ने कहा कि यह आजकल का ट्रेंड है।

पीड़िता ने अप्राकृतिक संबंध का भी आरोप लगाया है। शादी के 15 दिन बाद से विवाहिता को दहेज में एक लाख रुपये और एक बाइक के लिए परेशान किया जाने लगा। पीड़िता ने मना किया तब पति ने धमकाते हुए कहा कि वह अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।


Share

Related posts

 एक साल में जावा की 50 हजार बाइक की डिलिवरी

samacharprahari

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Prem Chand

रेलवे का किराया प्रीमियम, लेकिन सुरक्षा ‘लोकल’ ही रह गई है!

Prem Chand

Leave a Comment