Samachar Prahari
Otherऑटोबिज़नेस

 एक साल में जावा की 50 हजार बाइक की डिलिवरी

Share

मुंबई। क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले 12 महीनों में भारतीय बाजार में 50,000 से अधिक जावा मोटरसाइकिलों की बिक्री की है। क्लासिक बाइक बनानेवाली कंपनी अब तक अपनी 3 मोटरसाइकिल लॉन्च कर चुकी है। इसमें जावा, जावा फोर्टी टू और जावा पेराक जैसी बाइक शामिल हैं। इनमें से जावा पेराक भारत में कंपनी की नवीनतम बाइक लॉन्च हुई है। कंपनी ने 2 साल पहले मोटरसाइकिल लॉन्च की थी।

जावा पेराक देश में सबसे सस्ती फैक्ट्री मेड (कंपनी द्वारा बनाई गई) बॉबर बाइक है। रेट्रो-थीम टियर-ड्रॉप फ्यूल  टैंक, राउंड हेडलैम्प, सिंगल-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंटीग्रेटेड टेललाइट्स के साथ फ्लोटिंग सिंगल सीट, ब्लैक वायर स्पोक व्हील्स, बार-एंड मिरर्स, छोटे फेंडर और स्लैश-कट एग्जॉस्ट इसे क्लासिक बॉबर बाइक का लुक देते हैं। जेराक के अगले हिस्से में  टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिय़ा गया है। बाइक के फ्रंट में 280 मिमी और रियर में 240 मिमी डिस्क ब्रेक हैं। पेराक ड्यूल चैनल एबीएस तकनीक से लैस है।


Share

Related posts

ऑपरेशन चक्र के तहत सीबीआई की गिरफ्त में आए 26 साइबर क्रिमिनल्स

Amit Kumar

मुंबई की मिल भूमि पर स्थित चॉलों और घरों के तेज़ी से पुनर्विकास का रास्ता साफ

samacharprahari

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand

Leave a Comment