ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला

Share

घर सुरक्षित रिपोर्ट 2020 में खुलासा

पाबंदी हट जाने पर आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी

मुंबई। पूरी तरह से पाबंदी हट जाने के बाद चोरी-डकैती के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होगी। यह खुलासा ‘हर घर सुरक्षित
रिपोर्ट 2020’ से हुआ है। सर्वे में हिस्सा लेनेवाले 65 पर्सेंट पुलिसकर्मियों का मानना है कि पाबंदी हट जाने पर आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी होगी। दिलचस्‍प बात यह भी है कि 65 पर्सेंट पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों की धारणा बेहतर हुई है। आगामी 15 नवंबर को होम सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाएगा।

गोदरेज लॉक्‍स की इस रिपोर्ट में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई बेरोजगारी देश में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी का एक प्रमुख कारण माना जा सकता है। इनकॉग्निटो इनसाइट्स की ओर से यह शोध कराया गया है कि 71 पर्सेंट पुलिसकर्मी इस बात से सहमत हैं कि घर की सुरक्षा को लेकर तब तक गंभीर नहीं होंगे, जब तक चोरी या सेंधमारी जैसी घटनाएं नहीं रोकी जा सकेंगी। 64 पर्सेंट पुलिसकर्मियों ने इस बात पर जोर दिया कि लोग सुरक्षा से जुड़े एहतियात नहीं बरतते हैं, जिससे घरों में सेंधमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, 68 फीसदी पुलिसकर्मियों ने पाया कि लोग अपने घर की सुरक्षा को लेकर पड़ोसियों, चौकीदार और घरेलू सहायकों पर निर्भर होते हैं।

शोध रिपोर्ट के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए गोदरेज लॉक्‍स के कार्यकारी वाइस-प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड श्‍याम मोटवानी ने बताया कि हर घर सुरक्षित रिपोर्ट घर की सुरक्षा को लेकर कई चौंकाने वाला खुलासा करती है। लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। लोगों को अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सजग होना होगा। घर की सुरक्षा से जुड़े समाधानों को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। गोदरेज लॉक्‍स की हर घर सुरक्षित रिपोर्ट 2020 तैयार करने में देश भर के पुलिस अधिकारियों की राय ली गई है।


Share

Related posts

मिग-21 दुर्घटना में आईएएफ के ग्रुप कैप्टन की मौत

Prem Chand

पर्यटन मंत्री ने कहा – टेंपल टूरिज्म से सुधारेंगे गोवा की पुरानी छवि

Prem Chand

कोर सेक्टर की ग्रोथ सिकुड़कर 4.5 फीसदी रही

Prem Chand

पीएनबी हमेशा एमएसएमई उद्यमियों के साथ है 

samacharprahari

आईसीआईसीआई से धोखाधड़ी करने पर कार्वी पर केस दर्ज

Prem Chand

इंडिया पोस्ट ने फेक वेबसाइट को लेकर जारी की एडवाइजरी

Prem Chand