ताज़ा खबर
बिज़नेस

पीएनबी हमेशा एमएसएमई उद्यमियों के साथ है 

Share

मुंबई। पंजाब नेशनल  बैंक  ने  सीआईआई  के साथ एक  वेबनार साझा किया, जिसमें  एमएसएमई  ग्राहकों  से  जुड़े मुद्दों  के  साथ-साथ  कोविड-19  महामारी के परिदृश्य में अपने  ग्राहकों के समक्ष आने वाली कठिनइयों  को दूर  करने पर जोर दिया गया।
वेबीनार का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य भारत सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक  एवं  पंजाब नेशनल  बैंक  द्वारा  एमएसएमई  उद्यमियों  को दी जा रही  मदद  के संबंध में अवगत कराना था। वेबीनार में  पंजाब  नेशनल  बैंक के प्रबंध निदेशक  व मुख्य  कार्यपालक निदेशक सीएच एस.एस. मल्लिकार्जुन राव एवं कार्यपालक निदेशक  अज्ञेय कुमार  आजाद ने लोगों को संबोधित किय।  मल्लिकार्जुन  राव ने बताया  कि एमरजेंसी  क्रेडिट लाइन गारंटी  योजना (ईसीएलजीएस)  के तहत एमएसएमई सेक्टर को 404675 खातों में 8690 करोड़  की  संस्वीकृति प्रदान की गई है,  जिसमें से अब तक  79029 खातों में कुल 2595  करोड़ की राशि जारी की  जा चुकी है। इसके साथ ही, प्रति व्यक्ति  प्रति  दिन  दस लोगों  से संपर्क”  योजना के  तहत बैंक  के अधिकारियों  द्वारा प्रतिदिन  एमएसएमई  सहित  1.00 लाख  से अधिक  ग्राहकों से कोविड योजनाओं की जानकारी देने के लिए संपर्क किया जा रहा है। ट्रेड  रिसीवेबल  डिसकाउंटिंग सिस्टम (टीआरईडीएस)  के ऑनलाइन  प्लेटफॉर्म पर  एमएसएमई ग्राहक  अपने बिलों  पर तुरंत क्रेडिट  प्राप्त कर सकते हैं।


Share

Related posts

11 राज्यों में 76 जगहों पर CBI की छापेमारी

samacharprahari

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

samacharprahari

62 हजार करोड़ का ‘करंट’!

samacharprahari

पेट्रोलियम प्रोडक्ट से वसूले 4.31 लाख करोड़ रुपये का टैक्स

Girish Chandra

जियो ने स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए एयरटेल के साथ किया समझौता

samacharprahari

रोबोट करेगा मुंह, गले, ब्रेस्ट कैन्सर का ऑपरेशन

Prem Chand