Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पेट्रोलियम प्रोडक्ट से वसूले 4.31 लाख करोड़ रुपये का टैक्स

Share

आरटीआई से जानकारी मिली, वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा कमाई

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर लगाए गए सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क के रूप में केंद्र सरकार को 4.31 लाख करोड़ रुपये का टैक्स रेवेन्यू मिला है।

मध्य प्रदेश में नीमच निवासी चंद्रशेखर गौड़ ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के जरिए सरकार से जानकारी मांगी थी। गौड़ ने केंद्र के दो विभागों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वसूले गए शुल्क के बारे में जानकारी मांगी थी।

आरटीआई कानून के तहत दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर भारत में कुल 50,902.43 करोड़ रुपये का सीमा शुल्क वसूला गया।
इस दौरान देश के भीतर पेट्रोलियम उत्पादों के विनिर्माण पर लागू केंद्रीय उत्पाद शुल्क के रूप में कुल 3,80,113.47 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है। केंद्र सरकार के खजाने में 4.31 लाख करोड़ रुपये का टैक्स रेवेन्यू जमा हुए।


Share

Related posts

कोडरमा में ढाबा चलाने वाले के घर से मिला 1.14 करोड़ कैश, गाजा-अफीम और गोल्ड

samacharprahari

राहुल देश को खोखला करना चाहते हैं: संजय उपाध्याय

Prem Chand

MLA खरीद फरोख्त मामला: क्राइम ब्रांच की एक टीम आप पार्टी की मंत्री के घर पहुंची

samacharprahari

Leave a Comment