ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

Share

मुंबई। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और भारत के अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता, अशोक लेलैंड ने एलसीवी (लाइट कॉमर्शियल व्‍हीकल) सेक्टर में अपनी मजबूत पैठ बनानी शुरू कर दी है। कंपनी ने सोमवार को बड़ा दोस्‍त को लॉन्‍च किया। इसके जरिए कंपनी ने घरेलू एलसीवी बाजार की आवश्‍यकताएं पूरी करने की अपनी क्षमता बढ़ाई है।


घरेलू कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने अपने नए लाइट वेट कमर्शियल व्हीकल (एलसीवी) ‘बड़ा दोस्त’ को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। क्रिस्टोन्ड अशोक लीलैंड बडा दोस्त कमर्शियल व्हीकल कंपनी के एक नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बड़ा दोस्‍त को शुरू में 7 राज्‍यों में लॉन्‍च किया जा रहा है और यह अगले 3 महीनों में भारत में उपलब्‍ध होगा। अभी फिजिकल और डिजिटल दोनों ही प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिए यह बुकिंग्स एवं डिलिवरी के लिए उपलब्‍ध है।
अशोक लेलैंड के चेयरमैन, धीरज हिंदुजा ने बताया, ”आज का दिन हमारे लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि हमने टॉप 10 ग्‍लोबल सीवी निर्माताओं में शामिल होने के हमारे सपने की दिशा में कदम रखा है। घरेलू रूप से विकसित यह नया प्‍लेटफॉर्म हमारी दीर्घकालिक एलसीवी रणनीति का एक प्रमुख हिस्‍सा है, जो अशोक लेलैंड को इस सेगमेंट की एक गंभीर एवं प्रमुख कंपनी के रूप में स्‍थान दिलाने पर लक्षित है। वित्‍त वर्ष’ 20 में हमारे सेल्‍स वॉल्‍यूम में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी रही है।”
प्रबंध निदेशक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी विपिन सोंढी ने कहा कि एलसीवी सेगमेंट में हमारे लिए भारी क्षमता मौजूद है। वर्तमान बाजार में इस सेगमेंट की अगुवाई में सीवी इंडस्‍ट्री पटरी पर लौट रही है। इस नये प्‍लेटफॉर्म पर लॉन्‍च किये जा रहे पहले दो वाहन, बड़ा दोस्‍त i3 और i4 के साथ-साथ अन्‍य वर्तमान पेशकशें हमारे एलसीवी प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो को परिपूर्ण बनाती हैं। हमारी रेंज अब राइड-हैंड ड्राइव और लेफ्ट-हैंड ड्राइव दोनों ही विकल्‍पों में उपलब्‍ध होगी, जिससे अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों में हमारी क्षमता अधिक बढ़ सकेगी। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमतें (मुंबई) के लिए 7.75 लाख रु. एवं 7.95 लाख रु. (i3 LS और LX) और 7.79 लाख रुपये एवं 7.99 लाख रुपये (i4 LS और LX) हैं।
अशोक लेलैंड के सीओओ नितिन सेठ ने कहा, ”हमारे दोस्‍त एलसीवी अपने-अपने खंडों में कुछ सबसे सफल वाहन हैं। वर्ष 2011-12 में पहले दोस्‍त के लॉन्‍च के बाद से, हमने कमजोर पोर्टफोलियो के बावजूद बाजार में अच्‍छी हिस्‍सेदारी हासिल करना जारी रखा। कार-जैसे अनुभव और ग्राहकोन्‍मुखी एप्रोच वाले दोस्‍त ब्रांड ने ग्राहकों का भरोसा हासिल किया है। बड़ा दोस्‍त सही समय पर लाया गया बिल्‍कुल सही उत्‍पाद है। यह दोस्‍त ब्रांड की विरासत को बुलंदियों पर पहुंचायेगा।”


Share

Related posts

सरकार ने की दी किसानों की आय दोगुनी के बजाय ‘यातना दोगुनी’: राहुल

samacharprahari

कोरोना में प्लाज्मा थेरेपी खास कारगर नहीं है: आईसीएमआर

samacharprahari

Govind Namdev to return with Radhe Your Most Wanted Bhai: ‘Salman Khan comes with a lot of positivity’

Admin

सौर ऊर्जा का उपयोग कर पश्चिम रेलवे ने दो साल में बचाए 9.76 करोड़ रुपये

Prem Chand

रक्षा मंत्री को नायडू का सुझाव : चीन मुद्दे पर प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाएं

samacharprahari

आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 96 रनों से हराया

samacharprahari