Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महिला वकील ने की मंत्रालय के बाहर आत्महत्या की कोशिश

Share

मुंबई। मंत्रालय के बाहर पुणे निवासी 35 वर्षीय एक महिला ने सोमवार दोपहर को आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मंत्रालय के पास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया। महिला पेशे से वकील है।
एक अधिकारी ने बताया, ‘महिला ने मंत्रालय के सामने खुद पर अचानक मिट्टी का तेल उड़ेल लिया। वह माचिस से आग लगाने ही वाली थी, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।’

अधिकारी ने कहा, ‘महिला को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन ले जाकर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 309 दर्ज की गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।’

अधिकारी के अनुसार, महिला ने बताया कि पुणे जिले की पुलिस के साथ उसका कुछ विवाद है, जिसके कारण उसने यह प्रयास किया। मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि पुणे जिले में स्थित दौंड के पुलिस उपअधीक्षक ने उसके साथ गलत हरकत की थी। अधिकारी ने उसके खिलाफ ही मामला भी दर्ज किया था। दौंड में न्याय पाने की कोशिश में नाकाम रही, तो मंत्रालय पहुंची। लेकिन यहां भी उसे न्याय नहीं मिल रहा था।


Share

Related posts

जासूसी कांड में वायुसेना के पूर्व अधिकारी की जमानत अर्जी खारिज

Prem Chand

आंध्रप्रदेश में ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, कई ट्रेनें डायवर्ट

samacharprahari

कोविड19 से मुकाबला, स्वदेशी टीके भी होड़ में शामिल

samacharprahari

Leave a Comment