ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

योगी सरकार में फिर पेपर लीक, लाखों परीक्षार्थी हताश

Share

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में रविवार को होनेवाली यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET Exam 2022) रद्द कर दी गई है। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने के बाद विपक्षी दलों ने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। परीक्षा के रद्द हो जाने से 20 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों में हताशा फैल गई है। परीक्षा सेंटर्स के पास परीक्षार्थी ठिठुरती सर्दी में रातभर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही बीजेपी सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। हर बार पेपर आउट होने पर योगी सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से परीक्षा को रद्द कर दिया गया। सूबे के 20 लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने नारा देते हुए लिखा, ‘बेरोजगारों का इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा।’

बसपा प्रमुख मायावती ने सपा व बीजेपी को घेरते हुए कहा कि जिस तरह सपा सरकार में नकल आम बात होती थी, उसी तरह बीजेपी सरकार में भी पेपर लीक होने से यूपी में शिक्षकों की भर्ती के लिए आज की यूपी टीईटी परीक्षा का रद्द हो जाना बहुत ही गंभीर बात है। करीब 21 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ सही नहीं है।

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (एडीजी), लॉ एंड ऑर्डर ने रविवार को बताया कि टीईटी पेपर लीक मामले में राज्यभर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से प्रश्नपत्र की कुछ प्रतिया भी पाई गई हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मामले की जांच करेगी।


Share

Related posts

नहीं देना होगा लोन के ब्याज पर ब्याज, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

samacharprahari

प्रत्यक्ष कर संग्रह 13% बढ़कर ₹12.12 लाख करोड़, रिफंड में तेज उछाल से सरकार की नेट कमाई पर असर

samacharprahari

योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला…अब बिना विवाद पीढ़ियों की संपत्ति का हो सकेगा आसानी से बंटवारा

samacharprahari

31 मार्च 2025 तक लोगों को फ्री में मिलेगी बिजली : दिल्ली सरकार

Prem Chand

दो सेना की दशहरा रैली, दोनों बोले- तुम गद्दार

Amit Kumar

केयर्न ने कहा- 1.4 अरब डॉलर लौटाए भारत

Prem Chand