ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जनवरी में होगा यूपी चुनाव का ऐलान!

Share

विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त

लखनऊ। चुनाव आयोग ने कोरोना संकट के नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। मतदान अवधि को एक घंटे तक बढ़ाने सहित अन्य अहम फैसले लिए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने यह जानकारी दी।
चंद्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में कुल 403 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 317 सामान्य, 84 अनुसूचित जातियों तथा 02 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराते हुए समय से चुनाव संपन्न कराने की मांग की है। यह भी साफ किया गया कि आखिरी मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी। चुनाव की तारीखों का ऐलान उसके बाद ही होगा।
दरअसल, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। आयोग के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप्र के तीन दिवसीय समीक्षा दौरा किया। इस दौरान निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, डॉ. अनूप चंद्र पांडेय तथा चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिय एवं विभिन्न जांच एजेंसियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Share

Related posts

सिद्धू ने कोर्ट में किया सरेंडर, रोड रेज केस में काटेंगे एक साल की कैद

Prem Chand

क्रेडाई ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया

samacharprahari

एमजीएल का सीएनजी डिस्पेंसर सेंटर शुरू

samacharprahari

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीदों के नाम अब क्यों? एक साल बाद हुए खुलासे ने खड़े किए असहज सवाल, सियासत में मचा सियासी घमासान

samacharprahari

‘ताउते’ को लेकर अलर्ट जारी, प्रशासन तैयार

Prem Chand

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari