ताज़ा खबर
Other

सिद्धू ने कोर्ट में किया सरेंडर, रोड रेज केस में काटेंगे एक साल की कैद

Share

चंडीगढ़, 20 मई 2022 । रोड रेज केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह साथ में कपड़ों से भरा बैग लेकर आए हैं। कोर्ट में सिद्धू के सरेंडर करने की कागजी कार्रवाई पूरी की गई। सिद्धू का माता कौशल्या अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। यहां सिद्धू ने गेहूं से एलर्जी की बात कही है। वहीं उनके पैर में एक बैल्ट भी बंधी है, जिसको लेकर भी उनके मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की गई। पुलिस उन्हें अब पटियाला सेंट्रल जेल लेकर पहुंच गई है। यह वही जेल है, जहां सिद्धू के कट्‌टर विरोधी बिक्रम मजीठिया ड्रग्स केस में बंद हैं। हालांकि सिद्धू कैदी हैं और मजीठिया अभी हवालाती हैं।

सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सरेंडर के दौरान सिद्धू ने किसी से कोई बात नहीं की। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को क्यूरेटिव पिटीशन तत्काल सुनने से इनकार कर दिया। सिद्धू के वकीलों को उम्मीद थी कि दोपहर बाद फिर सुप्रीम कोर्ट के आगे अर्जेंट सुनवाई की मांग करेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हुई।


Share

Related posts

सीबीआई ने बिल्डर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

Girish Chandra

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश : अब वसीयत का पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं

Prem Chand

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान

samacharprahari

पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस

Amit Kumar

जाति देखकर दिए गए नंबर! जेएनयू पीएचडी प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पर विवाद

Amit Kumar

मुंबई की महिलाएं धनवानों की सूची में अव्वल

samacharprahari