ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकभारतराज्य

एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Share

उड़ान के दौरान अचानक बंद हुआ इंजन

मुंबई। एयर इंडिया का A-320 नियो विमान की मुंबई हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, टाटा समूह द्वारा संचालित एयरलाइन का यह विमान उड़ान भरने के बाद मुंबई हवाईअड्डे पर वापस लौट आया। तकनीकी समस्या के कारण इसका एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है।

सूत्रों के हवाले से कहा गया कि यह घटना गुरुवार को सुबह 9.43 बजे घटी। विमान उड़ान भरने के ठीक 27 मिनट बाद ही हवाईअड्डे पर वापस लौट आया था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि इंजन के अचानक हवा में ही बंद होने के बाद आनन-फानन में विमान के पायलट ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर मुंबई हवाईअड्डे पर विमान को लैंड कराया। यात्रियों को दूसरे विमान से बेंगलुरू के गंतव्य के लिए रवाना किया गया।


Share

Related posts

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट किया

Vinay

ज्ञानवापी परिसर मामले में 30 को होगी सुनवाई

Prem Chand

साइबर सुरक्षा कारोबार के लिए टेक महिंद्रा, हिंदुजा समूह के बीच वैश्विक करार

samacharprahari

एल्गार परिषद मामला: डीयू के प्रोफेसर को चार अगस्त तक एनआईए हिरासत में भेजा

samacharprahari

शिवसेना और NCP चुनाव चिन्ह विवाद की अंतिम सुनवाई 21 जनवरी को करेगी सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

शिवसेना टूटी, मुंबई संवरी : शिंदे

Prem Chand