ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्यलाइफस्टाइल

रतन का संदेश, टाटा ने कहा- ऑनलाइन घृणा फैलाने से बचें

Share

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा ने रविवार को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन घृणा और नफरत व धमकाने वाले संदेशों व सामग्री को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके बजाय एक दूसरे का समर्थन करना चाहिये क्योंकि यह सभी के लिये ‘चुनौतियों से भरा साल’ है।
उद्योगपति टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि ऑनलाइन समुदाय एक-दूसरे के लिये हानिकारक हो रहे हैं और एक-दूसरे को नीचे ला रहे हैं। टाटा समूह के चेयरमैन एमेरिटस ने कहा, “यह वर्ष किसी न किसी स्तर पर सभी के लिये चुनौतियों से भरा है। मैं ऑनलाइन समुदाय को एक-दूसरे के लिये हानिकारक होते हुए देख रहा हूं। लोग त्वरित राय बनाकर एक-दूसरे को नीचा दिखा रहा हैं।”
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि यह वर्ष विशेष रूप से हम सभी के लिये एकजुट और मददगार होने का आह्वान करता है और यह एक-दूसरे को नीचे गिराने का समय नहीं है।” एक-दूसरे के प्रति अधिक संवेदनशीलता का आग्रह करते हुए उन्होंने अधिक दयालुता, अधिक समझ और धैर्य की आवश्यकता को दोहराया। टाटा ने कहा कि उनकी ऑनलाइन उपस्थिति सीमित है, लेकिन मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह सदाशयता के स्थान के तौर पर विकसित होगा और नफरत व बदमाशी के बजाय यहां हर किसी का समर्थन किया जायेगा।


Share

Related posts

फरार आरोपी अरेस्ट, ढाई करोड़ की ड्रग जब्त

samacharprahari

गढ़चिरौली एनकाउंटर में मारा गया 50 लाख का इनामी मिलिंद

Amit Kumar

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

उत्तम परदेस के लौंडे और फ्री का डाटा…नौकरी, मंहगाई गई भाड़ में…

samacharprahari

तेलंगाना के पावर स्टेशन में आग, अंदर फंसे सभी 9 लोगों की हुई मौत

samacharprahari

बुल और बियर मार्केट क्या है?

samacharprahari