ताज़ा खबर
OtherPoliticsलाइफस्टाइलसंपादकीय

उत्तम परदेस के लौंडे और फ्री का डाटा…नौकरी, मंहगाई गई भाड़ में…

Share

उत्तम परदेस में बेरोजगारी 2 परसेंट से भी कम है… सूबे के लोग जनमे से तुर्रमखां होते हैं…
गांव में छोटा मोटा काम नहीं करेंगे… झंडा उठाएंगे जरूर…दूसरे राज्य में जाकर ठेला लगाएंगे, रिक्शा चलाएंगे..
किसी पारटी के कार्यकर्ताओं की लात खाएंगे, डंडे खाएंगे
और
साल में एक बार जब मुलुक जाएंगे,
तो अच्छा शर्ट पेंट सिला लेंगे और आंख पे काला चश्मा पहन कर मोटरसाइकिल पर फर्राटा भरेंगे…
और फिर किसी चौराहे पर किसी गुमटी में बइठ के मंडली के साथ राजनीति का ज्ञान पेलेंगे…
लेकिन अपने खेत पर काम करनेवाले बाप की मदद नहीं करेंगे…
पड़ोसी मुसलमान को टायर पंचर बनाते देख खुस हो लेंगे…
किसी एससी एसटी परधान को लपड़िया कर मजा ले लेंगे… लेकिन खेत पर काम नहीं करेंगे…
एक महीने का रिचार्ज कराकर इंटरनेट पर बीडियो देखेंगे,..
फिलमी लौंडियों के नाच देखेंगे…
खुलेआम ब्लू फिलिम भी डाउनलोड करेंगे,
लेकिन मेहनत नहीं करेंगे…
अब ऐसे लोगों के लिए बाबा सरकार ने इक शानदार फैसला लिया है!
परदेश के सभी गांवों में ग्राम सचिवालय के 50 मीटर की परिधि में मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा..।!!
अब बचवा दिन भर मोबाइल में डेटा खींच खींच कर मस्त रहेगा…
नौकरी थोड़े ही करेगा, जरूरत भी नहीं है… उनका नेता है ना…
देसी दारू तमाखू का बंदोबस्त कर ही देगा…
सबसे बड़ा उपहार फ्री का इंटरनेट तो मिल ही रहा है ना… सब कुछ अच्छा है…

Share

Related posts

सपा और निषाद पार्टी में होगी कांटे की टक्कर

Prem Chand

रूस में फंसे 20 भारतीय, रिहाई की कोशिश जारी : विदेश मंत्रालय

Prem Chand

चॉकलेट का ग्लोबल मार्केट पांच साल में 68 अरब डॉलर होने का अनुमान

samacharprahari

जाली बिल से आईटीसी लेने के मामले में छह गिरफ्तार

Prem Chand

नवी मुंबई में लाखों के मोबाइल ले उड़े चोर

samacharprahari

धरती पर बनाई जा सकती है ब्लैक होल को टक्कर देने वाली महाशक्तिशाली मैग्नेटिक फील्ड : रिसर्च

samacharprahari