ताज़ा खबर
Other

देशवासियों को ठग रही है भाजपा: पायलट

Share

जयपुर, 7 मई 2022 । पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने घरेलू रसोई गैस की कीमत में फिर बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशवासियों को ठगने का काम कर रही है।

पायलट ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की खबर आने के बाद ट्वीट किया,‘‘केंद्र सरकार के कुशासन में हर सुबह नई कठिनाइयां लेकर आती है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर 1000 रुपये के पार पहुंचा दिए गए हैं, जो लोगों विशेषकर गरीब व मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।’’ उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि आमदनी व बचत पर महंगाई का ग्रहण लगाकर भाजपा देशवासियों को ठगने का काम कर रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि केंद्र सरकार को घरेलू रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी वापस लेनी चाहिए और सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम को साल 2014 के समय रही कीमत के बराबर लाना चाहिए।


Share

Related posts

17 आईएएस व 15 पीसीएस का तबादला

samacharprahari

4 घंटे का सीजफायर और फिर शुरू हुआ इजरायल फायर

samacharprahari

उत्तराखंड के CM बोले- रेप आरोपी बीजेपी विधायक ‘DNA टेस्ट को तैयार’

samacharprahari

उल्टा पड़ गया दांव, गिर गई ओली की सरकार

samacharprahari

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

Amit Kumar

705 करोड़ की हेराफेरी, जीवीके चेयरमैन के खिलाफ केस

samacharprahari