ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

Share

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

सेंसेक्स ने लगाया 1,093 अंक का गोता, निफ्टी 347 अंक फिसला

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मंदी की आशंका और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान निवेशकों को 6.18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू धारणा कमजोर होने से शेयर बाजारों में लगातार गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसक्स 1,093.22 (1.82 प्रतिशत) अंक टूट कर 58,840.79 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 346.55 अंक (1.94 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,530.85 अंक पर बंद हुआ।

शुक्रवार को कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान में रहे। सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,246.84 अंक के निचले स्तर तक पहुंचा था। बीएसई में मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 279.68 लाख करोड़ रुपये रह गया।


Share

Related posts

ठगी के रुपये से रिसॉर्ट बनाया, मजे कर रहे थे रामायण-विधायक

samacharprahari

ज्वेलर्स से 88 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी अरेस्ट

samacharprahari

स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी

Prem Chand

पत्नी की सैलरी बराबर तो वह गुजारा भत्ते की हकदार नहींः कोर्ट

samacharprahari

छत्तीसगढ़ में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

samacharprahari

दिल बेचारा की अभिनेत्री को धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

samacharprahari