ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइलसंपादकीय

कॉंग्रेस के नाम पर चमकने वाले साथ छोड़ कर जा रहे

Share

गुलाब नबी आजाद के बाद आंनद शर्मा ने इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस के नाम पर राजनीति चमकाने वाले नेता पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस ने कुछ समय पहले पार्टी रिफॉर्म किया और जिन नेताओं पर भरोसा जताते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी, वही अब बगावत करनेवालों के साथ हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी और सीबीआई जांच के डर से कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखनेवाली भाजपा को यह नेता प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट करते रहे हैं।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में जी-23 ग्रुप के नेताओं ने पार्टी आलाकमान से बगावत कर ली है। कपिल सिब्बल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा जाने का मार्ग चुना, तो वहीं पहले जम्मू-कश्मीर अभियान समिति के प्रमुख गुलाम नबी आजाद और अब आनंद शर्मा ने हिमाचल चुनाव से पहले संचालन समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा दे दिया। यह दोनों नेता पार्टी के भीतर जी-23 गुट के नेता माने जाते हैं।

इस्तीफा देने के साथ ही इन नेताओं की ओर से जो बयान आए है, उसके बाद ऐसा लगता है कि कांग्रेस की मुसीबत एक बार फिर बढ़ने वाली है। इसी साल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले ही इन दोनों नेताओं की ओर से उठाया गया यह कदम कई सवाल खड़े करता है।


Share

Related posts

गुजरात में केबल पुल गिरा, 77 लोगों की मौत

Prem Chand

सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईडी अधिकारी के खिलाफ मामला किया दर्ज

Prem Chand

मुंबई-पुणे द्रुतगामी राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Prem Chand

बोनस व प्रलंबित मांग को लेकर रेलकर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Prem Chand

एनारॉक रिपोर्ट Q2 2026: नीतिगत दरें स्थिर, फिर भी किफायती घरों का संकट बढ़ा; बिक्री 6% घटी

samacharprahari

संजय राउत का दावा, शाह ने कहा- सीएम बनना है तो शिवसेना का विलय करो

samacharprahari