ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

संजय राउत का दावा, शाह ने कहा- सीएम बनना है तो शिवसेना का विलय करो

Share

-सामना में संजय राउत ने लिखी शाह-शिंदे की बातचीत की स्क्रिप्ट

हाइलाइट्स
  • महाराष्ट्र की राजनीति में संजय राउत ने फोड़ा बड़ा बम
  • शिंदे और शाह की मुलाकात का शिवसेना के मुखपत्र में लिखा ब्योरा
  • राउत का दावा सूत्रों के अनुसार विलय की बात हुई थी

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की भारी जीत के बाद से राजनीतिक अटकलों का बाजार थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन उससे पहले शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के एक दावे ने एक बार फिर से राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना को लेकर दावा किया है कि शिंदे की शिवसेना बीजेपी में मिल जाएगी। राउत ने शिंदे की पुणे में अमित शाह से हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई, इसका ब्योरा शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है। राउत का दावा है कि मुख्मंत्री न बन पाने से शिंदे खुश नहीं हैं, वे फडणवीस की शिकायत अमित शाह से कर रहे हैं।

राउत के दावे से खलबली

बता दें कि राज्य सभा सदस्य संजय राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं। उन्होंने सामना में अपने नाम से प्रकाशित लेख में दावा किया है कि एकनाथ शिंदे ने शनिवार यानी 22 फरवरी की सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। यह मुलाकात पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित ‘वेस्टइन’ होटल में हुई थी। राउत ने लिखा है कि 57 विधायकों का नेता अमित शाह से मिलने के लिए सुबह चार बजे तक जागता रहा। 
राउत का दावा है कि शिंदे ने फडणवीस की शिकायत करते हुए शाह से कहा, ‘सरकार में मेरी कोई इज्जत नहीं है, कल तक मैं मुख्यमंत्री था। आज मेरे सारे फैसले पलट दिए जा रहे हैं।’ राउत ने कहा कि यह बताने के लिए शिंदे ने सुबह चार बजे अमित शाह से मुलाकात की। राउत ने दावा किया है कि अमित शाह से मुलाकात के बाद जब शिंदे बाहर निकले तो उनका चेहरा उतरा हुआ था। गृहमंत्री अमित शाह और शिंदे के बीच चर्चा हुई और उसमें शिंदे का फडणवीस को लेकर शिकायत का स्वर था।

राउत ने सामना में इस बारे में लिखा है। शाह और शिंदे के बीच हुई चर्चा का ब्यौरा संवाद के तौर पर साझा किया है।

अमित शाह: क्या शिंदे जी, सुबह के चार बज रहे हैं, इतना क्या अर्जेंट है?
शिंदे: आपको सब मालूम है, यहां क्या हो रहा है।
शाह: क्या हो रहा है?
शिंदे: मुझे और मेरे लोगों की घेराबंदी करने की कोशिशें खुलेआम चल रही हैं।
शाह: ऐसा कैसे हो सकता है? मैं देवेंद्र से बात करता हूं।
शिंदे: मुझे दबाने की, खतम करने की पूरी कोशिश हो रही है। आपके भरोसे हम आपके साथ आए। आपका वादा था, चुनाव के बाद भी मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा।
शाह: हमारे 125 लोग चुनकर आए… तो आप वैसा क्लेम कर सकते हो?
शिंदे: मेरे नेतृत्व में चुनाव हुआ।
शाह: नहीं, मोदीजी के चेहरे पर चुनाव हुआ। आपको क्या चाहिए बोलो… मैं कोशिश करूंगा।
शिंदे: मुख्यमंत्री।
शाह: देखो भाई, ये ठीक नहीं है। अभी नहीं हो सकता। पार्टी का ही मुख्यमंत्री होगा।
शिंदे: मैं क्या करूं?
शाह: आप बीजेपी में मर्ज हो जाओ। आपका क्लेम सीएम पद पर तब रहेगा। बाहर का आदमी अब महाराष्ट्र का सीएम नहीं बनेगा। आपका रिस्पेक्ट हमने रखा है।
शिंदे: फिर हमारे पार्टी का क्या?
शाह: ‘वो हमारे पे छोड़ दो। वो पार्टी हमने ही बनाई। आप चिंता मत करो।’

राउत ने दावा किया है कि ऐसा शाह ने कहा और सुबह की यह बैठक समाप्त कर दी। यह बताने वाले बीजेपी के ही लोग हैं।
(नोट: सूत्रों का हवाला देकर सामना में प्रकाशित अमित शाह और एकनाथ शिंदे के बीच बातचीत।)

चाय पार्टी में क्या बोले शिंदे?

राज्य में संजय राउत द्वारा फोड़े गए बम पर जहां सियासत गर्म है, तो वहीं दूसरी ओर बजट सत्र से पहले रविवार की शाम को महायुति की तीनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफेंस की। इस दौरान काफी समय बदल तीनों नेताओं में एक साथ फिर ठहाके लगे थे। शिंदे ने कहा कि फडणवीस और उनके बीच सिर्फ कुर्सी बदली है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। सिर्फ अजित दादा की कुर्सी फिक्स रही।

इस पर अजित पवार ने कहा कि आप अपनी कुर्सी फिक्स नहीं कर पाए। तो खूब ठहाके लगे। इस व्यंग्य पर फडणवीस ने कहा कि यह कुर्सी रोटेशन वाली है। महाराष्ट्र में शिंदे और फडणवीस के बीच कोल्ड वॉर होने की अटकलें काफी समय से चल रही है। फडणवीस ने इसका खंडन किया है। राजनीतिक विश्लेषक संजय राउत के दावे पर हैरत में हैं। उनका कहना है कि राउत यह दावा उस नैरेटिव को सेट करने का हिस्सा हो सकता है ताकि शिवसेना यूबीटी और न टूटे, क्यों राज्य में लगातार शिवसेना यूबीटी को झटके लग रहे हैं।


Share

Related posts

कोर्ट ने नीरव मोदी को नोटिस दिया

samacharprahari

देशवासियों को ठग रही है भाजपा: पायलट

Prem Chand

11 साल में 66 में से 58 विधानसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस की किस्मत फिर फिसली

samacharprahari

US House of Representatives passes Trump-backed coronavirus relief package

Admin

अगले महीने से मुंबई, पुणे में ऑनलाइन किरायेदार सत्यापन शुरू

Prem Chand

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari