ताज़ा खबर
Other

विद्वेष की राजनीति कर रही है भाजपा : अखिलेश

Share

लखनऊ, 19 जून 2025 । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर विद्वेष की राजनीति करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं की छवि खराब करने का आरोप लगाया। यादव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर राज्य के विभिन्न जिलों से आये नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विद्वेष की राजनीति करती है और वह विपक्षी दलों और नेताओं की छवि खराब करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करती है। उन्होंने दावा किया, “भाजपा का व्यवहार अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरा है। लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को वह अपने नियंत्रण में करना चाहती है।”

भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है और इस सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर हैं जिसका नतीजा है कि हर विभाग में भ्रष्टाचार है तथा हर कार्य में लूट मची है और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है तथा जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा के पास आम जनता की समस्याओं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर सत्ता में बनी रहना चाहती है तथा विकास, नौकरी, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य से इनका कोई लेना देना नहीं है।


Share

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला, हर निजी संपत्ति का अधिग्रहण नहीं कर सकती सरकार

samacharprahari

11 साल बाद आया फैसला, डॉ. दाभोलकर की हत्या मामले में दो को उम्रकैद

samacharprahari

सीएनजी-पीएनजी के दाम एक साल में 70 फीसद तक बढ़े

samacharprahari

केयर्न ने 176 करोड़ की भारतीय संपत्ति सीज की

Prem Chand

पीएमसी के अधिग्रहण का रास्ता साफ

samacharprahari

रोजगार और वैल्थ का निर्माण करने पर जोर

samacharprahari