Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

गुजरात में केबल पुल गिरा, 77 लोगों की मौत

Share

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी में माच्छू नदी पर रविवार शाम को करीब एक सदी पुराना केबल पुल टूट जाने से कम से कम 77 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 लोग घायल हुए हैं।

बता दें कि हाल ही में मरम्मत के बाद जनता के लिए फिर से खोला गया यह पुल टूट गया। यह पुल भारी भीड़ का भार सहन नहीं कर सका। अधिकारियों के अनुसार, केबल पुल पर खड़े कई लोग नदी में गिर गए।’ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की तरफ से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की। उन्होंने बचाव अभियान के लिए दल तत्काल तैनात करने को कहा है।
पीएमओ ने कहा कि मोरबी दुर्घटना में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।


Share

Related posts

देशमुख की अर्जी पर सुनवाई में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

Girish Chandra

‘बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला, क्या पैसा लूटने और लूटवाने के लिए गद्दी पर बैठे हैं’

Prem Chand

बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Prem Chand

Leave a Comment