Samachar Prahari
Other

इस्कॉन ने मेनका गांधी को मानहानि का नोटिस भेजा

Share

नई दिल्ली, 30 सितंबर : इस्कॉन ने कहा कि उसने गोशालाओं में गायों के रखरखाव को लेकर इस धार्मिक संगठन पर सवाल उठाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. बीते दिनों सोशल मीडिया पर मेनका गांधी ने इस्कॉन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस्कॉन देश का सबसे बड़ा धोखेबाज संगठन है, जो अपनी गोशालाओं से गायों को कसाइयों को बेच देता है. संगठन ने एक बयान में कहा था कि भारत के भीतर इस्कॉन 60 से अधिक गोशालाएं चलाता है, जो सैकड़ों पवित्र गायों और बैलों की रक्षा करती हैं और उनके पूरे जीवनकाल के लिए देखभाल प्रदान करती हैं. वर्तमान में इस्कॉन की गोशालाओं में जिन गायों की सेवा की जा रही है उनमें से कई को लावारिस, घायल पाए जाने या वध किए जाने से बचाए जाने के बाद हमारे पास लाया गया था.


Share

Related posts

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो पटरी पर लौट सकती है अर्थव्यवस्था : चिदंबरम

Prem Chand

बलात्कार के मामले में शाहनवाज हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए:उच्च न्यायालय

samacharprahari

अवमानना मामला: प्रशांत भूषण पर एक रुपये का दंड, नहीं भरने पर तीन महीने की जेल

samacharprahari

Leave a Comment