Samachar Prahari
Otherक्राइमराज्य

गंगा एक्सप्रेस-वे में भूमि का फर्जी बैनामा कर 50 लाख हड़पे

Share

बेटे संग किसान पर केस दर्ज, जमीन को पहले ही बेच दी थी

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के तहत भूमि का बैनामा फर्जी तरीके से कराकर करीब पचास लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में किसान और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, किसान से धनराशि वसूली की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है।

तहसील क्षेत्र के गांव बहादुर सराय उर्फ रायपुर निवासी किसान ने पांच अप्रैल 2021 को जमीन का बैनामा गंगा एक्सप्रेस वे के लिए यूपीडा के पक्ष में कराया था। आरोप है कि किसान ने उसी गाटा संख्या 451 की कुछ भूमि का बैनामा गांव के ही लोगों के नाम 16 जनवरी 2021 को करा दिया था।

राजस्व विभाग के संज्ञान में यह मामला आया तो जांच पड़ताल की गई। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल ज्ञानेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
आरोप लगाया कि किसान ने पूर्व में बेची जमीन के तथ्य को छुपाकर यूपीडा के पक्ष में बैनामा कराया, जबकि यूपीडा के विक्रय पत्र में जिक्र है कि भूमि विवादित एवं भार ग्रसित नहीं है।

गाटा संख्या 451 के संबंध में न्यायालय उप संचालक चकबंदी द्वारा वर्ष 2002 में ही आदेश दिया गया था। अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज कराने आदेश हुआ था, लेकिन अमल दरामद राजस्व अभिलेखों में नहीं हुआ था। किसान ने यह तथ्य भी छुपाया था।


Share

Related posts

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया गठजोड़ से चीन की बढ़ी चिंता, 8.5 अरब डॉलर के खनन समझौते पर लगी मुहर

samacharprahari

290 करोड़ की जीएसटी धोखाधड़ी

samacharprahari

शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक की11करोड़ की संपत्ति जब्त ,गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Prem Chand

Leave a Comment