ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

पुतिन का दिमाग’ रूसी राष्ट्रवादी विचारक डुगिन की बेटी की कार धमाके में मौत

Share

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति ‘व्लादिमीर पुतिन का दिमाग’ कहे जाने वाले रूसी राष्ट्रवादी विचारक अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की मॉस्को के बाहरी इलाके में एक कार विस्फोट में मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अलगाववादी डोनेतेस्क पीपुल्स रिपब्लिक के अध्यक्ष डेनिस पुशिलिन ने इसे “यूक्रेन के चरमपंथियों द्वारा अलेक्जेंडर डुगिन की हत्या की साजिश’’ बताया। वहीं, यूक्रेन ने इस घटना में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार किया है।

मॉस्को क्षेत्र की जांच समिति के अनुसार, डारिया डुगिना (29) की एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में लगाए गए बम के कारण शनिवार रात यह विस्फोट हुआ था। डुगिना, अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी थी। डुगिन “रूसी विश्व” की अवधारणा के एक मुख्य प्रस्तावक और यूक्रेन में रूसी सेना भेजने के प्रबल समर्थक हैं।

हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के साथ डुगिन के संबंध स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन अक्सर उनके लेखन और रूस के आधिकारिक टीवी चैनल पर दिए उनके बयानों को दोहराता है। उन्होंने “नोवोरसिया” (नये रूस) की अवधारणा को लोकप्रिय बनाने में मदद की, जिसका इस्तेमाल रूस क्रीमिया पर कब्जे और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी विद्रोहियों के समर्थन को सही ठहराने के लिए करता है। डुगिना भी इसी तरह के विचार प्रकट किया करती थीं और राष्ट्रवादी टीवी चैनल ‘ज़ारग्रेड’ पर एक टिप्पणीकार के रूप में नजर आई थीं।


Share

Related posts

वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप

samacharprahari

कतर में आठ भारतीयों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

मुनाफावसूली की आंधी में उड़ी सोने की चमक; ग्लोबल मार्केट से $2 बिलियन साफ, भारत में 12 महीने बाद ‘रिवर्स गियर’

samacharprahari

सरकार के ‘कुप्रबंधन’ के कारण बढ़े कोरोना वायरस के मामले : राहुल

samacharprahari

केंद्र सरकार की ‘चीन नीति’ पूरी तरह विफल साबित हुई: कांग्रेस

Prem Chand

वर्धा में डॉक्टर के पास भ्रूण की 11 खोपड़ी बरामद

samacharprahari