ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनबिज़नेसभारतराज्य

वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन देगा स्कॉलरशिप

Share

मुंबई। वोडाफोन आइडिया फाउंडेशन ने साल 2021-22 के लिए ‘लर्निंग विद वोडाफोन आइडिया स्कॉलरशिप’ प्रोग्राम शुरू किया है। कोरोना लॉकडाउन से पैदा हुई चुनौतियों के बीच अध्यापकों एवं छात्रों के सामने आनी वाली सामाजिक एवं आर्थिक चुनौतियों को हल करने के उद्देश्य से कंपनी ने यह स्कॉलरशिप शुरू की है। वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के चीफ रेग्युलेटरी एंड कॉरपोरेट अफेयर्स ऑॅफिसर पी. बालाजी ने कहा कि शिक्षा को सुलभ बनाना, रोज़गार की क्षमता में सुधार लाने का एक बुनियादी तरीका है, जिसके द्वारा देश में गरीबी उन्मूलन में मदद मिल सकती है। डायरेक्ट बेनेफिशियरी ट्रांसफर के तहत मेरिट के आधार पर अध्यापकों को एक लाख रुपये और मेरिट-कम-मीन्स आधार पर विद्यार्थियों को 20 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। शिक्षकों तथा सिविल सोसाइटी संगठनों के प्रतिनिधियों की स्वतंत्र जूरी के तहत स्कॉलरशिप के लाभार्थियों का चयन होता है।


Share

Related posts

बीजेपी को 2022-23 में 2120 करोड़ रुपये का चंदा

samacharprahari

पूर्व सांसद धनंजय की याचिका पर सुनवाई टली

Prem Chand

ब्लैक मनी मामले में अनिल अंबानी को राहत

Prem Chand

नौसेना में शामिल होंगे नए पी-8आई विमान, चीनी युद्धपोतों-पनडुब्बियों पर रखेगा नजर

Prem Chand

एनआईए ने हवाला ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

Prem Chand

ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

samacharprahari