Samachar Prahari
Other

पूर्व सांसद धनंजय की याचिका पर सुनवाई टली

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं। हाई कोर्ट में उनकी अर्जी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई बुधवार को नहीं हो सकी। जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच में इस मामले की सुनवाई होनी थी।

बताया जा रहा है कि एमपी एमएलए कोर्ट में ज्यादा मुकदमा होने के कारण से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की अर्जी टेकअप नहीं हो सकी। धनंजय की अर्जी पर अब होली की छुट्टियों के बाद ही सुनवाई होगी।
बीते 6 मार्च को जौनपुर की एमपी एमएलए की स्पेशल कोर्ट से मिली 7 साल की सजा पर अगर रोक नहीं लगी तो धनंजय सिंह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के मामले में जौनपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट से मिली 7 साल की सजा के खिलाफ धनंजय ने क्रिमिनल अपील दाखिल की है।


Share

Related posts

सरकार ने रक्षा डील में ऑफसेट क्लॉज ख़त्म किया

samacharprahari

अपने ही लोगों के हाथ तुम्हें सूली झेलने की तैयारी हो, तो तुम्हारी मर्जी!!!

Amit Kumar

एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक

Prem Chand

Leave a Comment