Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

नाबालिग लड़की से गैंग रेप, तीन आरोपी अरेस्ट

Share

पिस्तौल बरामद होने की जांच के दौरान पुलिस ने सामूहिक बलात्कार की घटना का खुलासा किया

पुणे। पुणे पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद होने के मामले की जांच के दौरान 14 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार होने की घटना का खुलासा किया है। आरोपियों ने नाबालिग को गोली मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बलात्कार के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को हिरासत में लिया गया है। अपराध शाखा की यूनिट-दो में कार्यरत पुलिस निरीक्षक महेंद्र जगताप ने बताया कि हाल ही में श्रीकांत काले (23) नाम के व्यक्ति को अवैध पिस्तौल रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि पिस्तौल का इस्तेमाल कुछ दिन पहले हुआ था। काले से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित 14 वर्षीय लड़की का पता लगाया। लड़की ने बताया कि वह और उसकी सेहली 15 दिन पहले पुणे में काले के फ्लैट में गई थी, जहां अन्य आरोपी भी मौजूद थे। काले और दो अन्य आरोपी जब दूसरी लड़की के साथ बाहर गए थे, तब तीन व्यक्तियों ने उसके साथ फ्लैट के अन्य कमरे में ले जाकर बलात्कार किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो उस पर गोली चला दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।


Share

Related posts

बीजेपी ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

Prem Chand

हिन्दुस्तान चैंबर का ब्लड डोनेशन कैम्प

samacharprahari

गोल्ड की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल: वैश्विक निवेशकों की होड़ से बाजार में हलचल

samacharprahari

Leave a Comment