ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसभारतराज्य

दो सप्ताह में फॉरेन करेंसी 10 अरब डॉलर घटी

Share

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.9 अरब डॉलर की गिरावट

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 17 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 590.59 अरब डॉलर रह गया है। आंकड़ों से पता चलता है कि कुल भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा संपत्तियों में 5.4 अरब डॉलर की कमी की वजह से आई है। दो सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 अरब डॉलर से ज्यादा कम हुआ है।

बता दें कि फरवरी के आखिर में जब से रूस यूक्रेन युद्ध छिड़ा है, उसके बाद से उभरते बाजारों की मुद्राओं पर काफी दबाव है। विदेशी निवेशक अब सुरक्षित निवेश मार्केट की तरफ भाग रहे हैं। साल 2022 में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में अब तक 5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

यूक्रेन यूस युद्ध के बीच 25 फरवरी से अब तक भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में 40.94 अरब डॉलर की कमी आई है। पिछले साल 3 सितंबर तक विदेशी मुद्रा भंडार 642 अरब डॉलर रहा था। यह राशि वर्ष 2021-22 के दौरान पिछले 14-15 महीनों के आयात के बराबर है। मौजूदा विदेशी मुद्रा भंडार वर्ष 2022-23 में 10 महीने के अनुमानित आयात के बराबर है।


Share

Related posts

जबरन वसूली के लिए किया डिप्टी सीएम के नंबर का इस्तेमाल

samacharprahari

खडसे बोले- मैंने पार्टी से नहीं दिया है इस्तीफा

samacharprahari

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री आप पार्टी में शामिल

samacharprahari

बांग्लादेश में नौका में आग लगी, 40 लोगों की मौत

samacharprahari

यूपी में शिक्षकों को उपवास करने की नौबत

samacharprahari

लोकपाल ने कोई वार्षिक रिपोर्ट संसद में नहीं रखा : सरकार

Prem Chand