ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

गर्लफ्रेंड को 5.7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करनेवाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Share

 

बेंगलुरु। अपनी प्रेमिका को 5.7 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के आरोप में एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु के हनुमंतनगर में इंडियन बैंक की शाखा के ब्रांच मैनेजर की जान पहचान डेटिंग ऐप पर कथित प्रेमिका से हुई थी। मैनेजर ने दावा किया कि साइबर हैकर्स ने उसके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले का खुलासा होने पर इंडियन बैंक के जोनल मैनेजर ने ब्रांच मैनेजर हरि शंकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने शंकर को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में शंकर के सहयोगियों सहायक शाखा प्रबंधक कौशल्या जेरई और क्लर्क मुनीराजू को भी संदिग्ध मानते हुए एफआईआर दर्ज की है। कथित धोखाधड़ी 13 से 19 मई के बीच हुई है। पूछताछ के दौरान, शाखा प्रबंधक ने दावा किया कि साइबर हैकर्स ने उसे डेटिंग एप्लिकेशन के जरिए झांसा दिया था। पुलिस उसके दावों की पुष्टि कर रही है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ग्राहक ने सावधि जमा के रूप में अपने नाम पर 1.3 करोड़ रुपये जमा किए थे। इस महिला ने बैंक से 75 लाख रुपये का ऋण भी लिया था। ग्राहक ने जो दस्तावेज जमा कराए थे, ब्रांच मैनेजर ने कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ की और उनका इस्तेमाल ओवरड्राफ्ट बनाने के लिए किया। कई किश्तों में उसने 5.7 करोड़ रुपये अपनी प्रेमिका के नाम पर ट्रांसफर किए थे।

बैंक ने अपनी आंतरिक जांच में खुलासा किया कि इस रकम को पश्चिम बंगाल के कई बैंकों में खुलवाए गए 28 बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस दौरान कुल 136 लेनदेन हुए। कर्नाटक में दो बैंक खातों में भी रकम भेजी गई थी। इंडियन बैंक ने एक ऐसे बैंक खाते को फ्रीज कर दिया है, जिसमें 7 लाख रुपये डायवर्ट किए गए थे। ब्रांच मैनेजर ने 12.5 लाख का अपना सेविंग्स भी ट्रांसफर किए थे।

 


Share

Related posts

करंसी से खेलना करंट से खेलने जैसा तुगलकी शौक: योगेन्द्र यादव।

samacharprahari

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

पाक ने पुंछ में सीमावर्ती इलाकों पर की गोलाबारी

samacharprahari

महादेव ऐप केस: जांच के घेरे में हैं 900 बैंक अकाउंट

samacharprahari

जबलपुर के आयुध कारखाने में जबरदस्त धमाका, इमारत के उड़े परखच्चे, 15 से अधिक घायल, दो की मौत की खबर

samacharprahari

Gold Import: इकॉनोमी का दम निकाल रहा है सोना, एक महीने में डबल इंपोर्ट

samacharprahari