ताज़ा खबर
Top 10क्राइम

महादेव ऐप केस: जांच के घेरे में हैं 900 बैंक अकाउंट

Share

SIT कर सकती है 900 बैंक अकाउंट की जांच

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस की एसआईटी ने दीक्षित कोठारी नाम के एक आरोपी को पकड़ा है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक, कोठारी प्रमुख आरोपियों में से एक है। महादेव ऐप से संबंधित वेबसाइट का डोमेन कोठारी के ई-मेल आईडी का उपयोग करके लिया गया था। कोठारी के ई-मेल में कई सटोरी और पंटरों के नाम मिले हैं। एसआईटी को कुल 900 से अधिक बैंक खातों की जांच करनी है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप को लेकर दो मामले दर्ज किए थे। इस मामले में एसआईटी अंडरवर्ल्ड की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसआईटी को शक है कि 900 से अधिक बैंक खातों के जरिए सट्टेबाजी की रकम ट्रांसफर हुई है। महादेव ऐप के प्रमोटरों सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल को कुछ दिनों पहले दुबई में हिरासत में लिया गया है और उन्हें भारत डिपोर्ट किए जाने की कोशिश की जा रही है।


Share

Related posts

ईडी ने राज श्रॉफ की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Prem Chand

गगनयान के लिए पहली मानव रेटेड परीक्षण उड़ान इस साल संभव नहीं

samacharprahari

सिंगापुर में 3 भारतीय नकलचियों ने कटाई नाक

samacharprahari

ठगी के रुपये से रिसॉर्ट बनाया, मजे कर रहे थे रामायण-विधायक

samacharprahari

शिल्पा के बंगले पर पहुंची पुलिस, कुंद्रा की हिरासत बढ़ी

samacharprahari

मुख्यमंत्री उद्धव का बड़ा फैसला- आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द

Prem Chand