ताज़ा खबर
OtherTop 10एजुकेशनताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

सिंगापुर में 3 भारतीय नकलचियों ने कटाई नाक

Share

‘बार परीक्षा धोखाधड़ी’ मामले में भारतीय मूल के तीन प्रशिक्षु वकील नामजद

सिंगापुर। ‘बार परीक्षा धोखाधड़ी’ मामले में भारतीय मूल के तीन प्रशिक्षु वकीलों की संलिप्तता सामने आई है, जिन्होंने अपनी ‘बार’ (विधि) परीक्षा में नकल करने और कदाचार की बात पिछले साल स्वीकार की थी।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार, परीक्षा धोखाधड़ी मामले में अभी तक कुल छह लोगों की संलिप्तता का पता चला है, जिनमें से तीन भारतीय मूल के प्रशिक्षु वकील हैं। इन्होंने नवंबर और दिसंबर 2020 में पार्ट-बी की परीक्षा दी थी।

खबर के अनुसार, भारतीय मूल की प्रशिक्षु वकील मोनिशा देवराज, कुशल अतुल शाह और श्रीराम रविंद्रन के साथ-साथ चीन के मैथ्यू चाउ जून फेंग और लियोनेल वोंग चोंग यूंग को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा लिन कुएक यी टिंग ने शुरू में नकल करने की बात से इनकार किया था, लेकिन उसके स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया गया।

न्यायमूर्ति चू हान टेक ने बुधवार को इन नामों को सार्वजनिक करने से रोकने के अपने पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया। बुधवार को ही इन छह प्रशिक्षु वकीलों को ‘बार परीक्षा’ में नकल करने के लिए नामजद किया गया।


Share

Related posts

लाउडस्पीकर हटवाने के बजाय राज ठाकरे बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाएं : आदित्य ठाकरे

Prem Chand

एनजीओ और ट्रस्ट पर एनआईए के छापे

samacharprahari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का पैसा प्रचार पर खर्च

Amit Kumar

अमेरिका में हिंसा रोकने के लिए स्टेट इमरजेंसी का ऐलान

samacharprahari

सरकार बताए, फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट गुजरात में कैसे गया?

samacharprahari

उद्घाटन के एक महीने बाद ढहा करोड़ों की लागत से बना पुल

samacharprahari