ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ईडी ने राज श्रॉफ की 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

Share

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी-दामाद की 35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थाई रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में राज श्रॉफ और उनकी पत्नी की कुल 35.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया है।
मेसर्स जिंदल कंबाइन्स प्राइवेट लिमिटेड और मैसर्स ओरलैंडो ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों राज श्रॉफ और उनकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत यह प्रॉप्रटी संलग्न की गई है। ईडी ने बताया कि एचडीआईएल के प्रमोटर राकेश वधावन और सारंग वधावन समेत अन्य लोगों (मैक स्टार मामला) के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई औऱ एसीबी की ओर से हाल ही में दर्ज एफआईआर के तहत ईडी की ओर से जांच शुरू थी। कुर्क की गई संपत्ति में अंधेरी (पूर्व) में स्थित कैलेडोनिया भवन की 10550 वर्ग फुट वाले दो कॉमर्शियल संपत्ति भी इसमें शामिल हैं। मैक स्टार मामले में येस बैंक के साथ 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।


Share

Related posts

पीएम मोदी के सीजेआई चंद्रचूड़ के घर जाने पर छिड़ा विवाद

Prem Chand

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

मैग्नेटिक महाराष्ट्र 2.0: तीन चीनी कंपनियों से 5000 करोड़ निवेश का समझौता

samacharprahari

अयोध्या में चढ़ावा को लेकर साधुओं के बीच झड़प

Prem Chand

भारतीय राजनीति को नई दिशा देनेवाले मुलायम सिंह यादव का निधन

samacharprahari

चारा घोटाला: लालू यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में मिली जमानत

samacharprahari