Samachar Prahari
Other

आखिरकार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हुए गिरफ्तार

Share

शराब नीति से जुड़े मामले में 9 समन भेजने के बाद ईडी ने की कार्रवाई

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। शराब नीति से जुड़े मामले में 9 समन भेजने के बाद आखिरकार ईडी ने गुरुवार देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे कुछ ही घंटे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद शाम 7:30 बजे के करीब असिस्टेंट डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में ईडी के दर्जन भर अधिकारियों की टीम सीएम आवास पर पहुंची और उसने अपनी कार्रवाई शुरू की।

ईडी की टीम के सीएम आवास पहुंचने की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों की भीड़ लग गई। मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी समेत कई अन्य आप विधायक भी यहां पहुंचे, लेकिन किसी को भी सीएम आवास के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

मेयर शैली ओबरॉय, स्पीकर रामनिवास गोयल, मंत्री इमरान हुसैन, लोकसभा प्रत्याशी कुलदीप कुमार समेत दर्जनों विधायकों और उनके समर्थकों की मौजूदगी को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल को मौके पर बुला लिया गया।

हालात को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में धारा-144 लगा दिया। सीएम आवास के बाहर से मीडिया समेत अन्य सभी लोगों को हटाकर वहां से कुछ दूर मेन रोड की तरफ बने गेट को बंद कर दिया।

इस दौरान स्पेशल कमिश्नर रवींद्र यादव, जॉइंट कमिश्नर परमादित्य और डीसीपी (नॉर्थ) मनोज कुमार मीणा समेत कई सीनियर अफसर खुद मौके पर मौजूद थे और कानून व्यवस्था की स्थिति को संभाल रहे थे।


Share

Related posts

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

samacharprahari

इंडिया पोस्ट ने फेक वेबसाइट को लेकर जारी की एडवाइजरी

Prem Chand

बेरोजगारी की मार से देश बेहाल, फरवरी में बेरोजगारी दर 8.1 पर्सेंट

samacharprahari

Leave a Comment