ताज़ा खबर
Otherराज्य

ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गैंगरेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

Share

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के अभोली विकास खण्ड में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर उसको ग्राम विकास अधिकारी और उसका एक साथी गांव के एक स्कूल में लेकर गया, जहां दोनों ने उसके साथ रेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

सरकारी आवास दिलाने का लालच दिया
सुरियावा थाना इलाके की निवासी महिला ने ग्राम विकास अधिकारी और उसके एक साथी पर कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि अभोली विकास खण्ड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी ने सरकारी आवास दिलाने का लालच देकर उसको गांव के स्कूल में ले गए, जहां अंगूठा लगाने की बात कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस ने केस दर्ज किया
आरोप है कि स्कूल में दोनों ने पहले शराब पी और शराब पीने के बाद महिला के साथ जबरन बलात्कार किया। महिला ने अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप दोनो पर लगाया है। सुरियावां थाना में पुलिस ने धारा 376 डी, 377 और 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सुरियावां थाना के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Related posts

जेट एयरवेज की उड़ान भरने से पहले पीएनबी का अड़ंगा

Prem Chand

लेटरल एंट्री पर सरकार का यू-टर्न, विपक्ष के हमलों के बीच अब रद्द करेगी विज्ञापन

samacharprahari

जीडीपी में गिरावट की नारायणमूर्ति की आंशका पर राहुल का तंज: ‘मोदी है तो मुमकिन है’

samacharprahari

मुंबई से गोवा का सफर 6 घंटे में होगा तय, NHAI-PWD की देख-रेख में काम जोरों पर

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Prem Chand

बागियों के दम पर बीजेपी के सामने सरकार बनाने की चुनौती,  शिंदे-पवार को कैसे साधेंगे फडणवीस!

Prem Chand