ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

कतर में आठ भारतीयों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Share

हाईलाइट्स
  • विदेश मंत्रालय ने कहा- हैरान करने वाला है फैसला
  • दोषी पाए गए लोग इंडियन नेवी के 8 पूर्व जवान बताए जा रहे हैं 

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, कतर। नौसेना के पूर्व 8 जवानों को कतर की एक अदालत ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को जासूसी के मामले में फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौत की सजा के फैसले से हम हैरान हैं और विस्तृत फैसले की कॉपी का हम इंतजार कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम पीड़ित परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। सभी काउंसलर और कानूनी सहायता देना जारी रखेंगे। फैसले को कतर के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे।’

विदेश मंत्रालय ने बयान में बताया है कि यह आठ लोग कतर में स्थित अल दहारा कंपनी (Al Dahra Company) में काम करते हैं। दरअसल, कतर (Qatar) में यह आठ भारतीय नागरिक पिछले साल अक्टूबर 2022 से ही कैद में हैं।

आरोप क्या हैं?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कतर ने नौसना के पूर्व जवानों पर आरोप लगाया है कि यह लोग सबमरीन प्रोग्राम को लेकर जासूसी कर रहे थे। भारत इनको काउंसलर एक्सेस के जरिए रिहा कराने की कोशिश में लगा हुआ था।

 


Share

Related posts

बैंक की एक गलती और करोड़पति बन गए अकाउंट होल्डर

Prem Chand

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

हाथ कांपते हैं, जेल में चाहिए ‘स्ट्रॉ’ और ‘सिपर’

samacharprahari

पालघर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 10 किमी. दूर तक धमाके की गूंज

samacharprahari

‘एनएफएस’ है नया मनुवाद: राहुल गांधी ने आरक्षण खाली पदों को बताया साजिश

samacharprahari

लहरों के सिकंदर ‘INS विराट’ की अंतिम यात्रा

samacharprahari