Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Share

-जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। मच्छल सेक्टर में सेना और आतंकियों के बीच देर शाम तक मुठभेड़ जारी रही। सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुपवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई एक विशेष जानकारी के आधार पर, मच्छल सेक्टर में एक मुठभेड़ शुरू हो गई है, जिसमें सुबह दो आतंकवादी मारे गए हैं, तो वहीं देर शाम तक तीन आतंकियों को भी मार गिराया गया। परिसर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।’

इससे पहले श्रीनगर में सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा 26 अक्टूबर को चलाये गए एक संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा सेक्टर में एनओसी पर सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया,’ पोस्ट में कहा गया कि अभियान जारी है।


Share

Related posts

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

samacharprahari

महंगाई की दोहरी मार: FMCG कंपनियों की नई तैयारी, दाम बढ़ाने के साथ पैकेट में कम मिलेगा सामान

samacharprahari

पानी-पानी हुई मायानगरी

samacharprahari

Leave a Comment