ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

कंटेनर में रखे कबाड़ से मिली 200 करोड़ की ड्रग्स

Share

गुजरात ATS का ऑपरेशन ‘गियर बॉक्स’

अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस)और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में कोलकाता बंदरगाह के पास एक कंटेनर से 197.82 करोड़ रुपये कीमत की 39.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।
गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने गांधीनगर में कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ 12 गियर बॉक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था। यह खेप दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से शिपिंग कंटेनर में भेजे गए 7,220 किलोग्राम धातु स्क्रैप का हिस्सा था। यह फरवरी में कोलकाता बंदरगाह पहुंचा था।

39.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
डीजीपी ने बताया क‍ि फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि पैकेट में 39.5 किलोग्राम हेरोइन थी। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 197.82 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने बाकी गियर बॉक्स को भी खोलने का फैसला किया है। शुरुआती जांच से पता चला है कि कंटेनर को फिर से कोलकाता से किसी अन्य देश में भेजा जाना था।


Share

Related posts

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

samacharprahari

रंगदारी नहीं मिलने पर मासूम की हत्या

Prem Chand

कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

samacharprahari

फिटनेस ट्रेनर के पास से ढाई करोड़ रुपये का हाथी दांत जब्त

Girish Chandra

मराठा आरक्षण का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

samacharprahari

मां के शव के साथ एक साल से कमरे में कैद रहीं दो बेटियां, जबरन घुसी पुलिस तो बोलीं- अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे

samacharprahari