ताज़ा खबर
Other

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो-पीसी’

Share

•    टीवी स्क्रीन को स्मार्ट पीसी में बदलें 
•    खास हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं 
•    मंथली प्लान 400 रुपए से शुरू 

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। रिलायंस जियो ने नया जियो-पीसी लॉन्च किया है। यह एक क्लाउड बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफ़ॉर्म है, जो आपके घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को पलभर में हाईएंड पर्सनल कंप्यूटर में बदल सकता है। जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर के कनेक्शन धारकों को जियो-पीसी का इस्तेमाल करने के लिए मंथली प्लान लेना होगा। नए यूजर्स इस सेवा का एक महीने के लिए मुफ़्त उपयोग कर सकेंगे।

बता दें कि क्लाउड कंप्यूटिंग में यह देश का पहला ‘पे-एज़-यू-गो मॉडल’ है, यानी जितना इस्तेमाल करो, उतना पेमेंट करो। कंपनी ने इस सेवा के लिए कोई लॉक-इन पीरियड नहीं रखा है। ग्राहक को रखरखाव का खर्च भी नहीं उठाना पड़ता। किसी महंगे हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर के अपग्रेड की आवश्यकता भी नहीं होगी। बस प्लग इन करें, साइन अप करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।

कंपनी का दावा है कि जियो-पीसी जैसी क्षमता वाला कंप्यूटर 50 हजार रुपए से अधिक का मिलता है। सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को सभी प्रमुख AI टूल्स, एप्लिकेशन्स और 512 GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। साथ ही ‘अडोबी एक्सप्रेस’ डिज़ाइन और एडिटिंग टूल  का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए जियो-पीसी ने अडोबी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है।

कीबोर्ड और माउस को सीधा जियो सेटटॉप बॉक्स से जोड़ सकते हैं। मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप को लॉन्च करें, लॉग इन करें और हो गया जियो-पीसी तैयार। जियो-पीसी नेटवर्क-स्तरीय सुरक्षा देता है, यह वायरस, मैलवेयर और हैकिंग-प्रूफ है। शॉपिंग, बैंकिंग, ऑनलाइन क्लास, वर्क फ्राम होम, फोटो , वीडियो जैसा ग्राहक का पर्सनल डेटा सुरक्षित तरीके से क्लाउड में स्टोर रहता है। जिसे एक क्लिक पर एक्सेस किया जा सकता है। यूजर अपनी जरूरतों और प्लान के हिसाब से जियो-पीसी के क्लाउड स्टोरेज को बढ़ा सकता है।


Share

Related posts

बिहार में प्रथम चरण की वोटिंग से पहले कोरोना की नई मुसीबत

Prem Chand

संविधान के 76 साल: गवई ने एकता का आधार बताया, फडणवीस ने चुनाव को सत्ता परिवर्तन का एकमात्र संवैधानिक माध्यम कहा

samacharprahari

यूपी में चुनावी सरगर्मी तर्ज, सपा नेताओं पर आईटी की रेड

Amit Kumar

एक मुद्दे पर टिके न रहना राज ठाकरे की खासियत : शरद पवार

Prem Chand

गुंडा एक्ट से जुड़े मामले में यूपी सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

samacharprahari

सबरीमाला सोना चोरी मामला: SIT की कार्रवाई तेज, मुख्य आरोपी के आवास और बेल्लारी की ज्वैलरी शॉप पर छापेमारी

samacharprahari